अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। डाक विभाग में व्यवसाय बढ़ाने तथा कर्मचारियों के उत्तरोत्तर विकास से संबंधित एक गोष्ठी का आयोजन उतरौला के सुभाष नगर में आयोजित किया गया । गोष्ठी में डाक विभाग के व्यवसाय को बढ़ाने के साथ साथ ग्रामीण डाक सेवकों की माली हालत को सुधारने व उनके समस्याओं पर सकारात्मक विचार करके तत्काल निराकरण के तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई ।
गोष्ठी का आयोजन जीडीएस संघ के संगठन मंत्री संजय गुप्ता द्वारा किया गया । संगठन के विशिष्ट वक्ता के रूप में बोलते हुए जीडीएस संघ के प्रदेश अध्यक्ष व गोंडा मंडल प्रभारी पंडित रामानंद तिवारी ने कहा कि डाक विभाग में कार्यरत ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के सभी डाक कर्मियों का दायित्व है कि वह डाक विभाग के व्यवसाय को बढ़ाने में अपना सहयोग प्रदान करें, वहीं विभाग का भी दायित्व बनता है की ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत डाक सेवकों की तमाम समस्याओं व मांगो पर विचार करके उनका निराकरण तत्काल करावे ।
उन्होंने बताया कि गोष्ठी में कई प्रस्ताव पास किए गए जिनमें विभाग के व्यवसाय को बढ़ाने, जीडीएस कर्मचारियों के दयनीय दशा कर्मचारियों के उत्पीड़न को तत्काल रोकने, जीडीएस कर्मियों को कार्य के घंटे 8 निर्धारित किए जाने पर विशेष रूप से चर्चा की गई । कार्यक्रम के दौरान भारतीय मजदूर संघ के मंडल प्रभारी डॉक्टर अमीरुद्दीन के अलावा हुसैनीगुप्ता, रामचन्दरयादव, शत्रुहनप्रसाद, मो०याहियाक खाँ, आर०एन०सिंह, रामप्यारे व उमानाथ सहित सैकड़ो जीडीएस कर्मी उपस्थिति रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ