सुनील उपाध्याय
बस्ती। बस्ती जिले के कोतवाली थाना इलाके में फायरिंग हुई है। नेशनल हाईवे के लोहटी चौराहे पर हुई फायरिंग से एक शख्स के सीने में गोली लगी जिसे जिला अस्पताल के डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रिफर कर दिया।
लोहटी गांव पंचायत चुनाव से जुड़ा है जहां मौजूदा प्रधान राम शब्द को अजहर और उनकी टीम ने गुजरे चुनाव में जीत का सेहरा बांध दिया था। तभी से अजहर और हारे प्रधान उम्मीदवार के बीच दुश्मनी की ज्वालामुखी बन चुकी थी क्योंकि राम शब्द ने अजहर को अपना प्रतिनिधि बना दिया।
विरोधियों की चाल देख अजहर ने कोतवाली पुलिस को जानमाल की रक्षा के लिए कई बार सूचना दी लेकिन कोतवाली की लापरवाही से घटना हो गयी। सोमवार सुबह दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने लोहटी चौराहे पर अजहर के ऊपर फायर झोंक दिया। फ़िलहाल डाक्टरों ने घायल को त्वरित इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कालेज भेज दिया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ