अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर गाव में विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला सूचना के बाद भी कई घंटों बाद भी स्थानीय पुलिस नही पहुंची।जिसे लेकर लोगो में आक्रोश व्याप्त है।बताया जाता है कि भेलसर गांव में जनकलली पत्नी राजेन्द्र कुमार 26 का शव कमरे अंदर छत में लगी कुण्डी के सहारे फंदे से लटका मिला।
सूचना आग के गोले के तरीके पूरे गांव में फैल गई सूचना के घंटों बाद डायल 100 के सिपाही पहुंचे लेकिन कोतवाली से कोई पुलिस न पहुंचने के कारण शव कमरे में लगभग तीन घण्टे तक लटकता रहा। प्रत्यक्षद्शियों की माने तो घटना करीब एक बजे की बताई जाती हैं। घटना के दौरान परिजन गन्ना छीलने बाहर खेत गए थे।घर में अकेली जनकलाली ही थी घटना को लेकर पुलिस व ग्रामीण कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।
साथ ही लोगो ने बताया कि मृतका का पति विदेश में नौकरी करता है जो अभी बाहर ही है। वही मृतका के चाचा ने बताया कि हमें जानकारी दूसरो के द्वारा मिली है।इस बाबत में कोतवाल रुदौली विश्वनाथ यादव ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ