वासुदेव यादव
अयोध्या। नगर के सुप्रसिद्ध अयोध्या एकेडमी निकट मणि पर्वत रोड, अयोध्या में सोमवार को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस डे।
इस अवसर पर अयोध्या एकेडमी के सारे बच्चों ने क्रिसमस डे आयोजन का खूब आनंद उठाया। बच्चों के मनोरंजन के लिए प्रतियोगिताओं का भी बड़ा आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सेंटा बने बच्चों ने एक दूसरे को तरह तरह के उपहार भी बांटे। इन सभी कार्यक्रमों को आयोजित करने में स्कूल के प्रधानाचार्य एवं अध्यापक अध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा। आए हुए छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक काफी आनंदित हुए और कार्यक्रम का आनंद उठाया । विद्यालय के प्रबंधक व अयोध्या नगर के लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप तिवारी ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित कराने से बच्चों में छिपी हुई प्रतिभाये व कौशल सामने आते है। जिससे उनको सही मार्ग प्रशस्त करने में एवं जीवन को सफल बनाने में सहायता मिलती है।
अयोध्या एकेडमी का यह कार्यक्रम बहुत ही रोमांच और मजेदार रहा। सभी बच्चों ने अपने अध्यापक अध्यापिकाओ को और एक दूसरे को क्रिसमस डे की बधाइयां दी । इसके साथ ही आने वाले नूतन वर्ष 2019 की भी सबको बधाईयां दी गई।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ