अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। सशस्त्र सीमा 9वीं वाहिनी के सीमा चौकी कोयलाबास के जवानों ने 06 किलो0 नेपाली चरस सहित दो नेपाल के तस्करो को किया गिरफतार करने में सफलता हासिल की है । गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को चरस के साथ कोतवाली जरवा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है ।
9वीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल बलरामपुर के कार्यवाहक कमांडेण्ट आशीष नैथानी ने बताया कि 24 दिसंबर की देर शाम को सीमा स्तम्भ संख्या 599/5(38) के समीप सीमा चैकी कोयलाबास के जवानों द्वारा 06 किलो0 नेपाली चरस के साथ दो तस्करो को गिरफतार किया गया ।
पकडे़ गये व्यक्तियों मे धुंदाराज घर्ती मगर पुत्र भगत बहादुर घर्ती (29) निवासी उदयपुर कोट, जनपद प्युथान (नेपाल) तथा नवीन पुत्र राज कुमार (27) निवासी- गाॅव नया बाजार धोराही जनपद डाॅग नेपाल शामिल हैं । गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों और जब्त किये नशीले पदार्थ को पुलिस स्टेशन जरवा को सुपुर्द किया गया है ।
उन्होंने बताया कि 6 किलो चरस की बरामदगी एसएसबी के लिए बड़ी़ उपलब्धि है । सशस्त्र सीमा बल भारत नेपाल सीमा पर लगातार निगरानी रख रही है और देश विरोधी किसी भी गतिविधि को विफल करनेेे के लिए एसएसबी जवान हमेशा तैयार रहते हैं ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ