अखिलेश्वर तिवारी/वेद प्रकाश मिश्र
बलरामपुर ।। भारत के यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी बाजपेई के 95वें जयंती अवसर पर आज जनपद में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए । सादर विकासखंड परिसर में सांसद दद्दन मिश्रा द्वारा निराश्रित विधवा पेंशन व बृद्धा पेंशन का चेक लाभार्थियों को प्रदान किया गया तथा दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल व गरीब महिलाओं को गैस चूल्हा तथा कनेक्शन उपलब्ध कराया ।
सांसद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत रत्न स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी बाजपेई को देश का महान राजनेता बताते हुए कहा की अटल जी एकमात्र ऐसे राजनेता थे जो अपने पार्टी के साथ साथ विपक्षी पार्टियों के भी प्रिय थे । उन्होंने देश के विकास के लिए अपने पूरे जीवन मे प्रयास जारी रखा था ।
अटल जी बलरामपुर से ही पहली बार लोकसभा चुन कर गए थे इसलिए बलरामपुर से उनका काफी करीबी नाता रहा है और इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी कर्मस्थली को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हर संभव उपाय करने के निर्देश भी जारी किए हैं ।
वहीं जिला मुख्यालय पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू तिवारी तथा नगर अध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी की अगुवाई में संयुक्त जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय तथा जिला मेमोरियल चिकित्सालय में मरीजों के बीच फल वितरित किए गए । चिकित्सालयों के सभी वार्डों में जाकर महिला मोर्चा के पदाधिकारी तथा नगर अध्यक्ष व भाजपा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित किया ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ