Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

AYODHYA:3 वर्षों से चक मार्ग पर अवैध कब्जे को हटाने के लिए भटक रहा दिव्यांग











अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो। तहसील क्षेत्र के महमूदपुर मजरे अशरफ नगर गांव निवासी एक दिव्यांग चकमार्ग पर अवैध कब्जे को हटवाने के लिए 3 वर्षों से तहसील से लेकर जिला और ब्लॉक तक चक्कर लगाने को मजबूर है।चकमार्ग पर अवैध अतिक्रमण से किसान के ढाई बीघे खेत मे 5 वर्षो से किसानी नही हो पाती हैं।तमाम शिक़ायत के बाद भी प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।





अपनी फरियाद लेकर सोमवार को मवई ब्लॉक मुख्यालय पर आकर शिकायत के संबंध में जानकारी हासिल की और दिव्यांग रामफेर ने बताया कि वह गांव स्थित एक चक मार्ग पर अवैध अतिक्रमण हटवाने के लिए 3 वर्षों से तहसील दिवस,ब्लॉक और थाना दिवस के चक्कर लगा रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दिव्यांग का आरोप है कि गांव के ही मिश्री लाल रामकुमार सहज राम हनुमान आसाराम द्वारा चकमार्ग की भूमि पर अवैध कब्जा कर अपने खेतों में मिला लिया गया है।जिसकी वजह से दिव्यांग के खेतों तक जुताई के लिए ट्रैक्टर और बैल नहीं जा पाते हैं जिस वजह से दिव्यांग की ढाई बीघा जमीन पर 5 वर्षो से पूरा साल खाली पड़ी रहती है।






दिव्यांग ने बताया कि तहसील दिवस में शिकायत करने के बाद लेखपाल चकरोड की नाप तो कर देते हैं लेकिन ग्राम प्रधान और ग्रामीण विकास के अधिकारी उसे पटवा ने के लिए राजी नहीं होते हैं जिसकी वजह से करीब आधा दर्जन किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्राम प्रधान बद्री प्रसाद ने बताया कि पूरे चकमार्ग में दो गावो का मामला है।मेरी ग्राम पंचायत में करीब दो सौ मीटर की लम्बाई है।मजदूर की व्यवस्था कर जिसे जल्द ही पटवा दिया जाएगा।लेखपाल प्रवीण सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिली थी किसानों का अतिक्रमण हटवाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे