मंगलवार को आयोजित समारोह में किया जाएगा वितरण
अजीज हसन सिद्दीकी
खरगूपुर, गोण्डा। हाल ही में राज्यपाल द्वारा श्री अयोध्या ज्योतिष रत्नाकर पंचांग का विमोचन किया गया, जिसका वितरण यहां मंगलवार को समारोह के बीच किया जाएगा। पंचांंग वितरण समारोह में खासकर साधु - संत महात्मा शामिल होंगे।
ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अध्यात्म आश्रम भगवानदीन पुरवा खरगूपुर में आचार्य पंडित राकेश तिवारी द्वारा लिखित पंचांग का वितरण आश्रम में चल रहे चतुर्मास राम नाम संकीर्तन में शामिल साधु संत महात्माओं को पंचांग के साथ ही अंग वस्त्र भी भेंट किया जाएगा। पंचांग का विमोचन हाल ही में प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने लखनऊ में किया था। संपादन ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश तिवारी द्वारा अयोध्या से पहली बार श्री ज्योतिष रत्नाकर पंचांग का प्रकाशन कराया गया है। इसमें अन्य पंचांगों की तुलना में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं।
इसके अतिरिक्त हिंदी के सरल शब्दों में अधिक से अधिक जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं। संपादक समिति के सदस्य मयंक तिवारी ने बताया कि प्रथम संस्करण के ज्योतिष रत्नाकर पंचांग में वैदिक आचार्यों तथा विद्यार्थियों की सुविधा के लिए वेदीयो की भी खास जानकारी प्रदान की गई है।
मकर संक्रांति के अवसर पर खरगूपुर कस्बे से सटे भगवानदीन पुरवा में मंगलवार को समारोह के बीच उक्त पंचांग का वितरण होगा, जिसमें साधु संत महात्मा के अतिरिक्त अन्य गणमान्य नागरिक भाग लेंगे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ