वासुदेव यादव
अयोध्या। राम नगरी अयोध्या के चक्रतीर्थ मोहल्ला में सोमवार को खिचड़ी के पावन अवसर पर गरीबों को कंबल का वृहद रूप से वितरण किया गया। यह आयोजन पाण्डेय पुरोहित समाज के नवनिर्वाचित महामंत्री राजेश पाण्डेय की ओर से अपने आवास पर किया गया। जिसमें दर्जनों जरूरतमंद लोगो को कंबल प्रदान किया गया।
इस संबंध में राजेश पाण्डेय ने बताया कि यहा पर हर वर्ष व परंपरागत रूप से कंबलों का वितरण गरीबों, निराश्रित, असहाय, विधवा व जरूरतमंदों को किया जाता है। इसके साथ ही उनको व बच्चों में तिल गुट प्रसाद का भी वितरण किया जाता है।
उन्होंने बताया कि इसमें चक्रतीर्थ मोहल्ले के ही जरूरतमंद लोग ज्यादेतर शामिल रहते है। इस मौके पर वंदना पाण्डेय व शुभम पाण्डेय ने भी कंबल वितरण में सहयोग प्रदान किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ