वासुदेव यादव
अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में सोमवार को ही कई जगहों पर परम्परागत रूप से मकर संक्रांति व खिचड़ी पर्व के अवसर पर अयोध्या में भक्तों का सोमवार को सुबह से ही सरयू स्नान दान व मठ मंदिरों में पूजन अर्चन हेत ताता लगा रहा। साथ ही सरजू नदी के घाटों पर भक्तों ने दान पुण्य कर जगह-जगह आयोजित खिचड़ी भोज व भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर अपने को धन्य किया।
इसी क्रम में अयोध्या नगर से सटे बाईपास बूथ नंबर 4 पर सामाजिक कार्यकर्ता उप निरीक्षक सुरेश यादव व दिनेश पांडे (दीवान जी )तथा हल्कारा का पुरवा तिवारी का पुरवा आदि लोगों के विशेष सहयोग से विसाल खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या मेयर ऋषिकेश उपाध्याय पूर्व सपा मंत्री पवन पांडे एवं वरिष्ट बसपा नेता व करुणाकर पांडे सहित अन्य नेतागण शामिल है।
कार्यक्रम के आयोजक सुरेश यादव व दीवान जी दिनेश चंद पांडे ने आए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया तथा खिचड़ी प्रसाद पवा कर उनका अभिनंदन किया।
इस मौके पर रिंकू पांडे पूर्व प्रधान मिंटू दुबे ओमप्रकाश पांडे रामाधार पांडे गौतम पांडेय वासुदेव यादव काग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राम दास वर्मा राजेंद्र सिंह आडवाणी यादव आरक्षी अनुराग द्विवेदी मानस पांडे डॉक्टर एसएन त्रिपाठी सहित अन्य लोग शामिल रहे।
वहीं दूसरी ओर अयोध्या के अन्य मठ मंदिरों में भी खिचड़ी प्रसाद का भंडारा व वितरण किया गया। झुंकी घाट मंदिर के महंत करुणानिधान शरण जी महाराज के सानिध्य में खिचड़ी प्रसाद का भंडारा आयोजित हुआ जिसमें सांसद लल्लू सिंह अयोध्या के संत महंत शामिल है। वहीं राम कोट के श्री राम आश्रम मंदिर के महंत जयराम दास जी के सानिध्य में भी खिचड़ी प्रसाद का आयोजन हुआ।
अयोध्या सरयू घाट पर चाणक्य परिषद द्वारा तथा रोकडिया हनुमान मंदिर के महंत वैद्य जी महाराज के द्वारा भी खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। अयोध्या से सटे सूर्य कुंड मंदिर के प्रांगण में भी खिचड़ी प्रसाद का आयोजन चाणक्य परिषद के दूसरे गुट के द्वारा आयोजित किया गया। इतना ही नहीं अयोध्या के विविध क्षेत्रों में भी आज ही कई जगह पर खिचड़ी प्रसाद का आयोजन किया गया। जबकि खिचड़ी का पर्व मंगलवार को भी अयोध्या में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान बच्चों ने खूब पतंगबाजी व मौज मस्ती भी किए। खिचड़ी के अवसर पर शहर से लेकर नगर तक पतंगबाजी का नजारा दिखा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ