गोण्डा: जिलाधिकारी गोण्डा कैप्टन प्रभ्राशु श्रीवास्तव के निर्देश पर मनकापुर पुलिस ने ग्राम प्रधान-ग्राम पंचायत अधिकारी समेत आठ लोगो के विरुद्व प्रधानमंत्री आवास अपात्र दिये जाने के मामले विभिन्न धाराऒ प्राथमिक दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विकास खंड नबाबगंज क्षेत्र के फतई पुत्र राजाराम ने जिलाधिकारी गोण्डा कैप्टन प्रभ्राशु श्रीवास्तव से शिकायत किया कि विकास खंड नबाबगंज के ग्राम गैलनग्रंट के ग्राम प्रधान श्रीमती सुमन देवी पत्नी राम जनक व ग्राम पंचायत अधिकारी कुंवर विजय सिंह गौतम के मिली भगत से गांव के श्रीदेवी पत्नी लाल बहादुर,श्रीमती सुकरा पत्नी राम प्रसाद,श्रीमती रानू पत्नी राम जन,सीताराम पुत्र शिव नरायन,श्रीमती शिवकला पत्नी शिव बालक व श्रीमती अनीता पत्नी साधू निवासीगण गैलनग्रट कोतवाली मनकापुर अपात्रो को प्रधान मंत्री आवास आंवाटित कर दिया गया।
शिकायत को जिलाधिकारी ने गम्भीरता से लेकरउपायुक्त रोजगार गोण्डा द्वारा जांच करायी।जांच आख्या के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2018-19के सापेक्ष अपात्र पाये गये लाभार्थियो अनेतिक रुप से आवास की धन राशि प्राप्त की है तथा छः अपात्र लाभार्थी जिनका चयन किया गया।रिपौट आख्या पर विकास खंड अधिकारी नबाबगंज राजाराम को निर्देश दिया कि तत्काल उपरोक्त के विरुद्व प्राथमिक दर्ज कराया जाये।मंगलवार के शाम वीडीओ के तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने उपरोक्त लोगो के विरुद्व विभिन्न धाराओ में प्राथमिक दर्ज कर ली है।वही प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिह ने बताया कि मामला दर्ज कर ली गयी और जांच किया जायेगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ