Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

क्षत्रिय समाज ने फूंका सपा नेता सुनील साजन का पुतला










सुनील उपाध्याय 
बस्ती । क्षत्रिय समाज के लोगों ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी प्रवक्ता सुनील सिंह साजन का रोडवेज स्थित शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा के निकट पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। वे इस बात से नाराज थे कि सपा नेता ने एक निजी चैनल में बहस के दौरान राजपूतों को अंग्रेजों, मुगलों का गुलाम कहा। 





पुतला फूंकने के बाद नेतृत्व कर रहे सुपेलवा के ग्राम प्रधान अवनीश सिंह ने कहा कि सपा नेता सुनील साजन का बयान पूरी तरह से अशोभनीय है। मांग किया कि सुनील यादव को पार्टी से निष्कासित किया जाय या वे क्षत्रिय समाज से क्षमा मांगे। कहा कि ऐसा लगता है कि सुनील साजन को भारतीय इतिहास और क्षत्रिय समाज के इतिहास का ज्ञान नही है। वे पहले अध्ययन कर फिर कोई टिप्पणी करे।  उन्हें सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव से भी जानकारी लेना चाहिये कि समाजवादी पार्टी के विस्तार में क्षत्रिय समाज का कितना बडा योगदान रहा है। 

पुतला फूंकने के दौरान मनीष सिंह, मोनू, वरूण सिंह, यशवन्त सिंह आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे