Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्काउट के नन्हें कलाकारों का हुआ सम्मानः कार्यकारिणी का विस्तार










सुनील उपाध्याय 
बस्ती। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था द्वारा आज शुक्रवार कोे राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती के सभागार में एन0आई0 कैंप एवं प्रदेश स्तरीय कल्चरल एक्सचेंज कार्यक्रम में राज्यपाल के समक्ष बेहतर प्रदर्शन करने वाले कब-बुलबुल,गाइड  को  मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक पंकज  ने सम्मानित किया । 







समारोह में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सहायक कमिश्नर भानपुर दुर्गेश यादव, रुधौली रोहित कुमार,रेनू शुक्ला,भानपुर डॉक्टर पद्म श्री त्रिपाठी, बस्ती सदर में ओम प्रकाश श्रीवास्तव,अनीता श्रीवास्तव एवं हर्रैया से सुभाष त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा,आडिटर डॉ. बृजेश कुमार पासवान,उप सचिव घनश्याम सिंह,मुख्यालय आयुक्त शिव बहादुर सिंह,राघवेंद्र शरण पाण्डेय,सविता पाण्डेय को दायित्व सौंपा गया।





सम्मान समारोह में नेशनल चैंपियन झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज कलवारी के स्काउट एवं बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज बस्ती की गाइड तथा प्रादेशिक एक्सचेंज में राजभवन लखनऊ में महामहिम राज्यपाल महोदय के समक्ष बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्राथमिक विद्यालय भक्तुपुर के कब-बुलबुल और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती की गाइड,जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह,जिला गाइड कैप्टन सत्या पाण्डेय, प्रधानाचार्य नीलम सिंह,अनिरुद्ध जायसवाल को सम्मानित किया गया।





 इस अवसर पर जिला मुख्ययायुक्त नीलोफर उस्मानी,जिला स्काउट कमिश्नर आज्ञा राम चौधरी जिला सचिव डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह, जिला संगठन आयुक्त अमित कुमार शुक्ल,रामचंद्र यादव,माता प्रसाद त्रिपाठी,अजय कुमार वर्मा,संतोष पाण्डेय,शिवपूजन वर्मा,कहकशॉ बानो,परवीन बानो,मांडवी सिंह ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट श्रवण कुमार गुप्ता,अबु अनस मेकरानी,अश्वनी श्रीवास्तव,नेहा गुप्ता,संगीता प्रजापति,अजीत अग्रहरी,सौरभ दुबे,राजमन शर्मा,सचिन यादव आदि  उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे