Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या से पढ़ाने जा रहे 2 शिक्षकों को ट्रक ने कुचला मौके पर ही मौत












वासुदेव यादव
अयोध्या : शनिवार की भोर में अयोध्या के लिए बेहद दर्दनाक साबित हुई ,अयोध्या शहर के उदया पब्लिक स्कूल चौराहे के पास एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को इतनी बुरी तरह कुचला कि उनके शव के टुकड़े पूरी सड़क पर फैल गए और देखने वालों का कलेजा मुंह को आ गया ।
  







सुबह सुबह स्कूल जा रहे मासूम बच्चों की तो चीख निकल गई । आलम यह था कि काफी देर तक इस रास्ते पर वाहनों का आवागमन रोकना पड़ा जिसके बाद पुलिस ने शव को घटनास्थल से हटवाया ।
मिली जानकारी के अनुसार सीमेंट से लदी एक ट्रक तेज रफ्तार से मोहबरा बाजार चौराहे से होकर उदया पब्लिक स्कूल की तरफ जा रही थी । उसी दौरान रानोपाली के रहने वाले 2 शिक्षक जो कि रुदौली के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने के लिए निकले थे ।






 अचानक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा हो गया और काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा । पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है । मृतकों की शिनाख्त आशीष बिसेन और रविंद्र श्रीवास्तव के रूप में हुई है दोनों पेशे से शिक्षक बताए जा रहे हैं । वही नाक हाईवे पर भी एक घटना में युवक की मौत बताई गई है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे