Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एमएलके में हुए विविध कार्यक्रम










अखिलेश्वर तिवारी /भानू तिवारी 
बलरामपुर ।।  राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर महारानी लाल कुंवरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में महाविद्यालय तथा राजनीति विज्ञान छात्र परिषद व राष्ट्रीय छात्र परिषद के तत्वावधान में विविध आयोजन संपन्न हुए । 






कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती व  स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ प्राध्यापक नागेंद्र सिंह ने किया । राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के कार्यक्रमाधिकारी डॉ राजीव रंजन व डॉ अमरेंद्र सिंह ने एन.एस.एस. की उपयोगिता से छात्रों को परिचित कराया ।






 स्वामी विवेकानंद के विचारों  पर साधना सिंह, कैसर जहाँ, पाटेश्वरी प्रसाद, खुशबू तिवारी ने अपने विचार व्यक्त किए साथ ही हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ चन्द्रेश्वर पाण्डेय व डॉ प्रकाश चन्द्र गिरी ने विस्तार पूर्वक स्वामी विवेकानंद जी के दर्शन पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया । कार्यक्रम के दौरान राजनीति विज्ञान छात्र परिषद का उद्घाटन किया गया ।







 मंच का सफल संचालन डॉ तुलसीश दुबे ने किया । कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रखर त्रिपाठी, डॉ आशीष लाल, डॉ पी. के. सिंह, डॉ जे. पी पाण्डेय, डॉ आलोक शुक्ला, डॉ (श्रीमती) मनोज सिंह तथा राष्ट्रीय छात्र परिषद के अजीत ओझा, विजय भूषण, जितेंद्र नारायण,  दीपाली पाण्डेय, पुष्पा, अंगद, ऋषभ पाण्डेय, कमल ओझा, सुमित मिश्रा, शनि कुमार एवं सभागार व्यवस्थापक ऋषि कुमार सहित तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे