Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पूर्व विधायक ने तेज किया जनसंपर्क दर्जनों गांव का किया दौरा









अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जनपद गोंडा क्षेत्र के विधानसभा मेहनौन  से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक श्रीमती नंदिता शुक्ला ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है । उन्होंने अपना क्षेत्र का तूफानी दौरा भी शुरू कर दिया है । 





श्रीमती शुक्ला प्रतिदिन दर्जनों गांव में पहुंचकर वहां के लोगों की समस्याओं को सुनती हैं तथा पूर्व वर्ती अखिलेश यादव की सरकार द्वारा किए गए तमाम कार्यों के बारे में लोगों को अवगत करा रही हैं साथ ही वर्तमान प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जनता के बीच किए गए झूठे वादों को भी एहसास दिला रही हैं । 




श्रीमती शुक्ला गांव गांव में जाकर चौपाल लगाकर जन समस्याओं को सुन रहीं हैं । इतना ही नहीं गरीब महिलाओं तथा बच्चों से मिलकर उन्हें भविष्य के प्रति आगाह भी कर रही हैं ।
उनका कहना है कि आने वाले चुनाव 2019 में सपा बसपा गठबंधन के प्रत्याशियों को चुनकर आगे लाएं जिससे के प्रदेश व देश का विकास संभव हो सके उन्होंने जिन गांव का आज दौरा किया उनमें प्रमुख रूप से  विधान सभा क्षेत्र मेहनेोन के ग्राम सभा सिंघवापुर, श्रीनगरवावागंज, लालपुर, नकटापुर, पृथ्वीपालगज ग्रिन्ट, भरतगंज व रेतवागाढ़ा सहित दर्जनो गांव शामिल हैं उनके साथ पंडित रामानंद तिवारी सहित तमाम समर्थक व ग्रामीण मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे