Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सपा बसपा गठबंधन से राजनीतिक सरगर्मियां तेज








राकेश गिरी 
बस्ती। सपा बसपा गठबंधन से प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गयी है। कांग्रेस भले ही गठबंधन में शामिल नही है लेकिन उसके कार्यकर्ता उत्साह से ओतप्रोत है।  बस्ती जनपद मुख्यालय पर स्थित कांग्रेस दफ्तर पर बड़ी संख्या में राम नरायन मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने कांग्रेस ज्वाइन किया। कांग्रेस की नीतियों रीतियों से प्रभावित होकर सेवानिवृत्त उप जिलाधिकारी राम नरायन मिश्रा ने भी आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। 




जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस किसी गठबंधन में नही है और अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है। उन्होने सपा बसपा के गठबंधन को गैर सैद्धान्तिक बताते हुये कहा कि दोनो दल सैद्धान्तिक रूप से एक दूसरे के धुर विरोधी हैं। वहीं राम नरायन मिश्रा ने कांग्रेस की नीतियों को सबसे बेहतर बताया और इसे आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी छोटेलाल तिवारी, कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी, उ.प्र. सैनिक सेल के संयोजक रमेश कुमार सिंह, नर्वदेश्वर शुक्ला, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, शीतला शुक्ला, गुड्डे सोनकर, विपिन राय, छम्मनदास लखमानी, रीता चटर्जी, आदित्य त्रिपाठी, सोमनाथ सहित तमाम कांग्रेसियों ने रामनरायन मिश्रा सहित सभी नये सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत किया। 






सेवानिवृत्त उप जिलाधिकारी के साथ ही सपा बसपा और भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन करने वालों में प्रेमनाथ पाण्डेय, विपिन पाण्डेय, परशुराम पाण्डेय, लियाकत अली, दीपेन्द्र कुमार पाण्डेय, हरिश्चन्द्र पाण्डेय, चुन्नी लाल वर्मा, सरजू प्रसाद, राजकुमार शुक्ला, रवीन्द्र कुमार विश्वकर्मा, प्रशांत नारायण मिश्र, अंगद पाठक, रामबचन, आलोक कुमार, आदर्श शुक्ला, मो. नसीम, कृष्णदेव, लक्ष्मन कुमार, अवधेश कुमार शुक्ला, सर्वजीत, इसरार अहमद, परमानंद तिवारी, मुन्ना मिश्रा, सत्यदेव शुक्ला, रामकरन, मकसूद अली, धर्मराज, शिवकुमार शुक्ला, रामकमुर तिवारी, अतुल कुमार, रामअधारे यादव, सोनू यादव, नूर मोहम्मद, राजीव, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, उमा प्रसाद, जीतेन्द्र कुमार, मुबारक अली, रती पाल, अमृत लाल, दुर्गा प्रसाद द्विवेदी, राकेश कुमार, सुरेन्द्र द्विवेदी, ध्रुव कुमार, धमेन्द्र नारायण मिश्र, सोमनाथ, अनिल कुमार, अमर सिंह, गणेश कुमार दुबे, कृष्ण कुमार, सौरभ, भरतलाल सहित सैकड़ों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे