सुनील उपाध्याय
बस्ती । जिलाधिकारी डा. राजशेखर, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द पाण्डेय एवं अपर जिलाधिकारी से वार्ता के बाद कार्य योजना स्वीकृत न होने के विरोध में आमरण अनशन कर रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’ ने आश्वासन के बाद अपना आन्दोलन स्थगित कर दिया है। वार्ता के दौरान सहमति बनी कि 20 फरवरी तक कार्य योजना हर स्थिति में स्वीकृति हो जायेगी।
वार्ता के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’ ने कहा कि या तो बीडीसी सदस्यों का सामूहिक त्याग पत्र स्वीकार कर लिया जाय या कार्य योजना स्वीकृत हो। सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि इस पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि 20 फरवरी तक कार्य योजना स्वीकृत हो जायेगी। अधिकारियों से वार्ता के दौरान बीडीसी शेर मोहम्मद, अखिलेश सिंह, अमित सिंह, डब्लू शुक्ल, साहबराम यादव, सन्नी पाण्डेय, वीरेन्द्र चौधरी, योगेन्द्र चौधरी, लल्लन प्रसाद, रामचन्दर यादव आदि शामिल रहे।
सुरेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुये बताया कि यदि 20 फरवरी तक कार्य योजना स्वीकृत न हुआ तो संघ पुनः आन्दोलन को बाध्य होगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ