सुनील उपाध्याय
बस्ती । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष अतुल कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में लोहिया काम्पलेक्स परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों से गौशाला में कार्य लिये जाने के आदेश पर चर्चा हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुये अध्यक्ष अतुल कुमार पाण्डेय ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को गांवोें के स्वच्छता का दायित्व दिया गया है ऐसे में उनकी डियूटी गौशाला में लगाया जाना नियम विरूद्ध है। इस निर्णय का मुखर विरोध किया जायेगा। अच्छा हो कि गौशाला के लिये सरकार और सम्बंधित अधिकारी अलग से सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था करें।
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ महामंत्री सोमईराम आजाद ने कहा कि यदि ग्रामीण सफाई कर्मियों से गौशाला में सफाई कराये जाने का निर्णय वापस न हुआ तो संघ आन्दोलन को बाध्य होगा। मांग किया कि जिला पंचायत राज अधिकारी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों से गौशाला में कार्य लिये जाने का आदेश तत्काल प्रभाव से वापस लें। बैठक में सफाई कर्मचारियों के एसीपी का लाभ न दिये जाने का मुद्दा छाया रहा। मांग किया गया कि 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले सफाई कर्मियों को एसीपी का लाभ दिलाया जाय।
बैठक में संयुक्त परिषद के मंत्री वेद प्रकाश मिश्र, संगठन मंत्री असलम अंसारी, उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के मण्डल अध्यक्ष राम सहाय यादव, मण्डल उपाध्यक्ष तुलसीराम, जिला कोषाध्यक्ष राघव प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालजी निषाद, शिव कुमार यादव, अजय चौधरी, महेन्द्र प्रताप राव, नागेन्द्र, मंजू देवी, रेखा, ऊषा कुशवाहा, अनिल श्रीवास्तव, मदन चन्द, राम सोहरत यादव, मो. अमीरूल्ला, महेश चौधरी आदि शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ