सुनील उपाध्याय
बस्ती:नगर पालिका क्षेत्र के आवास विकास वार्ड मे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अभियान मेरा परिवार भाजपा परिवार नामक महत्वाकाॅक्षी अभियान की शूरूआत करते हुए लोगों के घरों पर पार्टी का झण्डा तथा स्टीकर लगाया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं न0पा अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री पुष्कर मिश्र ने कहा कि 12 फरवरी से शुरू हो रहे मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान के अन्र्तगत अपने घर पर भाजपा का झण्डा तथा स्टीकर लगाकर 2019 में फिरसे भाजपा सरकार बनाने के लिए मोदी जी के साथ मजबूती से खड़े हो देष की जनता मोदी जी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। जन समर्थन लोगों की आॅखों में दिखाई पड़ रहा है।
हमें मोदी सरकार की जन कल्याण योजनाओं जनधन खाता, स्वच्छ भारत, मुद्रा लोन योजना, उज्जवला रसोई गैस योजना, बिजली पहुॅचाने की योजना के माध्यम से इसके लाभार्थियों तक पहुॅचना है। प्रधानमंत्री द्वारा किये गये विकास कार्यो को जनता ध्यान मे रखकर एक बार फिर भाजपा को समर्थन देगी। इसलिए हमें पूर्ण मनोयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तनमन से लग जाना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्यक्रम प्रभारी अमित शुक्ला, महेष शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता तपानाथ पाण्डेय, नगर अध्यक्ष राजन मिश्रा, सथासद परमेष्वर शुक्ल ‘‘पप्पू’’, सतीष सोनकर, पप्पू भईया, संजय उपाध्याय, रणजीत सिंह, लवकुष चैबे, अजय श्रीवास्तव, अवधेस मिश्रा, अतुल सिंह, शरद सिंह रावत, डब्लू सोनकर, जतिन गौंड, वागिष सिंह, निर्मला श्रीवास्तव, उपेन्दर पाण्डेय, रामचन्द्र शुक्ल, डी0डी0 मिश्रा, गुरू प्रसाद शुक्ला, संतराम दुबे, अमर बरनवाल, सत्येन्द्र विष्वकर्मा, अमर शर्मा, अमर निषाद सहित तमाम कार्यकर्तागण मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ