अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रयागराज जाते समय लखनऊ एयरपोर्ट पर पुलिस हिरासत में लिए जाने के विरोध में सपाई सड़क पर उतर आए । पूर्व मंत्री डॉक्टर एस पी यादव तथा युवा नेता राकेश यादव के नेतृत्व में तमाम सपा कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर योगी और मोदी सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे ।
तहसील सदर गेट पर धरना देकर तत्काल अखिलेश यादव की रिहाई तथा प्रयागराज जाने की अनुमति की मांग करते हुए सरकार को आर पार की लड़ाई की चेतावनी भी दी । पूर्व मंत्री डॉक्टर एस पी यादव का कहना था की योगी सरकार अखिलेश यादव की लोकप्रियता से डर गई है ।
चुनाव भले ही अभी दो-तीन महीना बाद होने हो परंतु सरकार की कुर्सी अभी से हिलती दिख रही है और इसीलिए उसने अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोका है जबकि वे छात्रों के एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे । धरना प्रदर्शन के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरदास सरोज सहित तमाम सपा नेता मौजूद थे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ