Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:3 करोड़ की नेपाली चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार









अखिलेश्वर तिवारी 
एसएसबी तथा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान मिली सफलता
बलरामपुर ।। भारत नेपाल सीमा पर नशीली पदार्थ दुर्लभ प्रजाति के हिरण, चीता व शेरों की खाल तथा अन्य मादक पदार्थों की तस्करी काफी दिनों से प्रकाश में आ रही है । आज भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात सशस्त्र सीमा बल नवी वाहिनी के खगरानाका सीमा चौकी जवानों ने थाना हरैया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान अपने गुप्तचर विभाग की सूचना के आधार पर बड़ी कार्यवाही की है जिसके अंतर्गत 9.450 किलो नेपाली चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है । वही एक अभियुक्त भागने में सफल रहा ।

                   



जानकारी के अनुसार जनपद बलरामपुर के थाना हरैया क्षेत्र में तैनात सशस्त्र सीमा बल गुरुंग नाका चौकी के जवानों ने आज अपने गुप्तचर विभाग की सूचना के आधार पर नेपाल सीमा से लगभग 8 किलोमीटर अंदर झऊहना गांव के पास 9 किलो 450 ग्राम नेपाली चरस बरामद किया तथा उसे लेकर जा रहे हैं एक व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया वहीं बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति भागने में सफल रहा ।


 फरार तस्कर की एसएसबी ने पहचान कर ली है ।नवी वाहिनी के सेनानायक प्रदीप कुमार ने बताया की बरामद किए गए चरस को नेपाल से ले जाकर भारत के विभिन्न शहरों में बेचा जाना था । बरामद किए गए चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ 84 लाख रुपए बताई जा रही है ।


उन्होंने कहा कि चरस और बड़ी मात्रा में होने की सूचना मिली थी जिसके लिए कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी । फरार व्यक्ति की पहचान जितेंद्र कुमार वर्मा पुत्र धन लाल वर्मा निवासी लगड़ी रोड लालपुर विशुनपुर थाना ललिया के रूप में की गई है जिसकी गिरफ्तारी के लिए ललिया पुलिस कार्रवाई कर रही है । गिरफ्तार अभियुक्त अरुण कुमार तथा बरामद चरस को थाना गौरा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है ।


 एसपी अमित कुमार ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त अरुण कुमार पुत्र राजा राम निवासी लगड़ी जोत लालपुर बिशुनपुर थाना ललिया को जेल भेजा जा रहा है तथा दूसरे फरार तस्कर जितेंद्र कुमार वर्मा की तलाश पुलिस कर रही है । उनके पास से चरस के अलावा एक मोटरसाइकिल बजाज सिटी हंड्रेड यूपी 47 यू 1402 तथा दो मोबाइल भी बरामद किए गए हैं । 


बरामद मोटरसाइकिल  संख्या यूपी 47 यू 1402 आरटीओ ऑफिस में जितेंद्र वर्मा के नाम से दर्ज है । एसएसबी के साथ संयुक्त ऑपरेशन में सम्मिलित टीम में थाना अध्यक्ष संजय नाथ तिवारी, उप निरीक्षक एसएसबी निर्भय कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक थाना हरैया नागेंद्र यादव, कांस्टेबल राजकुमार, राहुल साहनी, दीनानाथ सिंह व सुनील कुमार शामिल है । पुलिस अधीक्षक की ओर से पुलिस टीम को ₹10 हजार इनाम देने की घोषणा की गई है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे