Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती :अखिलेश यादव को इलाहाबाद जाने से रोके जाने से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश






सुनील उपाध्याय 
बस्ती :अमौसी एयरपोर्ट पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को इलाहाबाद जाने से रोके जाने से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी आक्रोश है बस्ती जिले में नाराज कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक पहुंचकर जमकर बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का पुतला फूंका जिलाध्यक्ष राज कपूर यादव ने कहा कि तानाशाही किसी भी कीमत पर नहीं चलने दी जाएगी |







समाजवादी पार्टी के नेता महेन्द्र नाथ यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग सपा बसपा के गठबंधन से भयभीत हो है आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को इलाहाबाद के छात्रसंघ के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे है। जिस तरीके से सत्ता के बल पर रोका गया है हम लोग उसका पुरजोर विरोध करते है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राज कपूर यादव, महेंद्र नाथ यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र सिंह , समीर चौधरी ,घनश्याम, फूलचन्द्र श्रीवास्तव, राम सिंह यादव, आदित्य यादव , मो सलीम, हामिद खान ,मधुवन, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे