अखिलेश्वर तिवारी
6 से 12 फरवरी तक चलेगा महार ताल मांगे नहीं मानी गई तो होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल
बलरामपुर ।। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षक कर्मचारी संयुक्त परिषद अब उग्र आंदोलन पर उतर आया है । 6 फरवरी से प्रारंभ हुई इस आंदोलन में आज शिक्षक तथा कर्मचारियों ने विकास भवन व कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित सभी विभागों में जाकर वहां के कर्मचारियों को बाहर निकाला तथा तालाबंदी कर दी ।
इन लोगों का कहना है कि सभी कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के महा हड़ताल में सम्मिलित हैं । हालांकि तमाम विभाग तथा विद्यालय अभी भी खुले हैं संयुक्त आंदोलन के संयोजक बी एन उपाध्याय का दावा है कि उनके साथ सभी विभागों के कर्मचारी व शिक्षक इस आंदोलन में सम्मिलित हो रहे हैं । आंदोलनकारी नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 12 फरवरी तक चलने वाले इस आंदोलन पर सकारात्मक वार्ता का परिणाम नहीं निकलता है तो अनिश्चितकालीन आंदोलन चलाया जाएगा और जरूरत पड़ी तो चुनाव बहिष्कार भी किया जाएगा ।
शिक्षक नेता ज्ञान सागर पाठक ने बताया कि पिछले हड़ताल के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया था की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को मान लिया जाएगा परंतु अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया ।
मुख्यमंत्री बनने के पूर्व योगी आदित्यनाथ हमारी मांगों का समर्थन कर रहे थे परंतु पद पर आसीन होने के बाद वही आदित्यनाथ अब हमारी मांग को पूरा नहीं कर रहे हैं । यदि 12 फरवरी तक मांग को मानी नहीं गई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया जाएगा और सरकार की सभी जरूरी विभाग के कामकाज भी ठप हो जाएंगे ।
इतना ही नहीं जरूरत हुई तो हड़ताल काफी उग्र भी होगा आगामी लोकसभा चुनाव का भी शिक्षक तथा कर्मचारी पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे कोई कर्मचारी व शिक्षक ना तो बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करेगा और ना ही चुनाव के दौरान ड्यूटी करेगा सरकार को हमारी मांग को मानना ही होगा आज मां हड़ताल के दूसरे दिन विकास भवन तथा कलेक्ट्रेट के सभी विभागों को बंद कराकर तालाबंदी कर दिया गया है तथा जिले के सभी विद्यालयों को बंद रखा जा रहा है हड़ताल के दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारी तथा शिक्षक बड़ी संख्या में मौजूद थे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ