शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | बसंत पंचमी के पावन उपलक्ष में जिले के विभिन्न स्थानों पर सरस्वती पूजा व वसंतोत्सव का आयोजन किया गया जहां पर मां सरस्वती का लोगों ने विधिवत पूजन अर्चन कर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया |
इसी क्रम में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी के पर्व पर वरिष्ठ संगीतज्ञ डॉ शिवानी मातानहेलिया के आयोजकत्व में आयोजित सरस्वती पूजा वसंतोत्सव पर पहुंचे जिलाधिकारी शंभु कुमार व उनकी पत्नी डॉ स्निग्धा रश्मि तथा पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने मां सरस्वती का विधिवत पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया |
इसके उपरांत डॉ शिवानी के निर्देशन में युवा छात्र छात्राओं ने पारंपरिक ढंग से शास्त्री रागों में क्रांति मधुर बंदना गीतों से विद्या व कला की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती का आह्वान किया गया | इसी क्रम में रानीगंज संवाद सूत्र के अनुसार खरहर सिपाहमहेरी स्थित आचार्य सदाशिव शिक्षा संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा बसंत पंचमी के मौके पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें लघु नाटिका गंगा मंथन का मंचन किया गया |
इस मौके पर सुंदरकांड पाठ के साथ अटल वाटिका में 51 पौधे रोपित किए गए |इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य सुश्री सोनल दुबे विभागाध्यक्ष डॉ आर एन शुक्ला शिक्षिका श्रीमती सीमा सिंह प्रवक्ता अश्वनी कुमार पाल सहित बीएड प्रशिक्षु शालिनी त्रिपाठी आरती पांडे दीक्षा पांडे शिवानी कामना आदि शामिल रही | साथ ही खुशबू त्रिपाठी अनुश्री चटर्जी प्रज्ञा मिश्रा सीमा प्रजापति लायबा सिद्दीकी मोहिनी नेहा प्रवीण आकांक्षा मिश्रा सोनिया सिंह रोशनी चौरसिया सुरभि सिंह नीलम यादव ने लघु नाटिका के मंचन में सहभागिता निभाते हुए गंगा सफाई का संदेश दिया | इसी के क्रम में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चिलबिला में वाग्य देवी वीणा वाली मां सरस्वती का पूजन विद्यालय के भैया बहनों का विवाह को द्वारा वैदिक विधि विधान से हुआ जिसमें मुख्य यजमान के रूप में रोशनलाल उमरवैश्य मौजूद रहे |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ