अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो।मंडल कारागार में बवाल व मारपीट का मामले मे बंदी श्रवण यादव समेत 27 अज्ञात बंदियों के खिलाफ मारपीट सरकारी संपत्ति नुकसान पहुचाने के साथ ही सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा कोतवाली नगर मे कार्यवाहक कारापाल आरके सचान के तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।
गौरतलब है कि शनिवार को कैदियो के दो गुटो हुए बवाल के दौरान लम्बरदार की पिटाई के बाद जेल मे कैदियो ने जमकर हगामा किया और मंडल कारागार में बंदियों ने उत्पात भी मचाया।
जिस पर जिला प्रशासन व जेल प्रशासन के बडी मनौव्वल के करीब छः घंटे के बाद हालात पर नियंत्रण मिल सका।और कार्रवाई का आश्वासन भी जिला प्रशासन द्वारा कैदियो को दिया गया। लेकिन जिस मोबाइल फोन पर बात करने को लेकर हालात बिगड़ने की चर्चा थी।
आखिरकार जेल प्रशासन को बचाने मे जिला प्रशासन कामयाब रहा।आयी गयी सब कैदियो को झेलना पड़ा मण्डल से लेकर आईजी कारागार तक मीडिया को ए नही बता सके कि मोबाइल फोन जेल के अंदर कैसे पहुंचा।जो जेल प्रशासन की कही न कही से कमिया उजागर कर रहा है।वही कैदियो की माने तो वह खुद को निर्दोष बताते है।फिलहाल कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज करने की पुष्टि की लेकिन और कुछ बोलने से कतरा रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ