शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | देश में बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार बढा है | इस सरकार में सबसे अधिक दुखी कोई है तो इस देश का किसान मजदूर | लगातार महंगाई चरम पर बढ़ती जा रही किंतु किसानों के लागत का मूल्य नहीं मिल पा रहा है , जबकि किसान की लागत का दोगुना मूल्य मिलना चाहिए |
यह बातें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव सोमवार को नगर के आईटीआई मैदान में अद द्वारा आयोजित न्याय की रैली को संबोधित करते हुए कहीं | उन्होंने कहा कि क्योंकि किसान 24 घंटे में 18 घंटे तक कठिन परिश्रम करता है | इस दौरान सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बढ़ते अपराध के चलते सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है जिसमें प्रतापगढ़ की हालत सबसे बदतर है |उन्होंने आरोपित किया कि अपराध भ्रष्टाचार इस सरकार में बढा है | थानों में बिना पैसे की रिपोर्ट नहीं दर्ज हो रही है |
आए दिन हत्याएं हो रही है | उन्होंने कहा कि किसान के पैदावार के बाजार को ढूंढना सरकार का काम है किंतु सरकार द्वारा ऐसा प्रयास नहीं किया जा रहा है | शिक्षामित्रों के सपनों को एक ही आदेश में चकनाचूर कर दिया गया |
नोटबंदी पर बोलते हुए कहा कि नोटबंदी पर क्या हालत हुई उस पर देश के प्रधानमंत्री को सोचना चाहिए था किंतु नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ गई और हर वर्ग के लोग दुखी हैं | उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले लोगों को एक होना चाहिए | बहुजन मुक्ति मोर्चा ने प्रदेश में हमें समर्थन दिया |
आजादी के बाद लोगों को न्याय नहीं मिला गरीब - गरीब रह गया आमिर - आमिर हुआ है | उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में प्रतापगढ़ से अपना दल के प्रत्याशी को अपना समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा कि बिना सामान विचारधारा वालों की दिल्ली में सरकार नहीं बनने पाएगी |
कार्यक्रम से पूर्व हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड पर उतरे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष अबरार जहानिया व प्रदेश सचिव विनोद पांडे के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया |
इस मौके पर अद की प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल भी मौजूद रहे | सभा को संबोधित करते हुए अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि यह देश दुनिया की राजनीति में पहचान रखता है जिसकी पहचान भारत का किसान दिलाता है | आज वह अपना पहचान ढूंढ रहा है | उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि देश के शासन करता हम सब का मखौल उड़ा रहे हैं | उन्होंने कहा कि यदि किसान खुशहाल है तो आत्महत्या की दर क्यों बढ़ रही है ? देश में सिर्फ जुमलेबाजी की सरकार चल रही है | उन्होंने कहा कि जब तक व्यवस्था परिवर्तन नहीं होगा तब तक किसान और कमेरा समाज को चलने का काम किया जाता रहेगा |
यह रैली किसान और मजदूरों तथा कमेरा समाज के लोगों को न्याय दिलाने को लेकर बिगुल है | रैली की अध्यक्षता कर रही अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि भाजपा किसान मजदूर विरोधी सरकार है | किसानों को अपमान जनक आर्थिक मदद नहीं चाहिए, किसानों और मजदूरों को अपना अधिकार चाहिए |
उन्होंने कहा कि सड़क और फ्लाईओवर किसान के किस काम का जिस पर चलने के लिए पैसा भी देना पड़े | इस मौके पर पूर्व विधायक जय सिंह यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विनोद कुमार पांडे एडवोकेट जिला अध्यक्ष अबरार जहानिया एडवोकेट पूर्व जिला अध्यक्ष फूलचंद यादव अशोक पटेल अनिल पटेल सहित अपना दल व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ