Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा :माँ दुर्गा इण्टर कॉलेज भोपतपुर का धूमधाम से मनाया गया 5 वां वार्षिकोत्सव








दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा।छपिया क्षेत्र के भोपतपुर बाजार स्थित मां दुर्गा इंटर कॉलेज का 5 वां वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों की ओर से मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम मनोरंजक के साथ प्रेरणादायक भी रहे बाल कलाकारों ने सामाजिक समस्याओं को उठाते हुए समाज में जागृति लाने के लिए प्रेरित किया।





कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र के सामने पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद विद्यालय के बच्चों की तरफ से सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृुंखला में देशभक्ति गीत, एकांकी,नाटक, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ,दहेज प्रथा तथा विभिन्न प्रकार के गीत पर नृत्य कर छात्रों ने लोगों का मन मोह लिया।समारोह के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बिंद्रा प्रसाद शुक्ल व विशिष्ट अतिथि राम मूरत वर्मा रहे।




वीडियो 
ब्लॉक प्रमुख बिंद्रा शुक्ल ने अभिभावकों से कहा कि वह बच्चों के सपनों को पूरा करने में उनको सहयोग दें तभी बच्चे सफलता की सीढ़ी चढ़ पाएंगे। 




इस अवसर पर विद्यालय में समारोह में हरि प्रसाद वर्मा,अमरनाथ पाण्डेय,शिवनाथ पटेल,संदीप वर्मा,राकेश मौर्या,अखिलेश यादव,राम सुख वर्मा,अखिलेश्वरी,पूजा,पिंकी,ज्योति,शीलू,सहित विद्यालय के कई लोग उपस्थित रहे।अंत में विद्यालय के प्रबंधक शिव प्रसाद वर्मा एवं प्रधानाचार्य तुफैल अहमद,ने अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे