दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा।| शीतलगंज प्रताप महाविद्यालय में सोमवार से सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कैंप शुरू हुआ।छात्र-छात्राओं ने शीतलगंज प्रताप महाविद्यालय से रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति लोगो को जागरूक किया इसके बाद प्राथमिक विद्यालय शीतलगंज ग्रंट रैली पहुँची सात दिवसीय विशेष शिविर कैम्प का आयोजन किया गया |
जिसमें एनएसएस की सैकड़ो छात्र-छात्राएं कैंप की सभी गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में भाग ली कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम वर्मा ने माँ सरस्वती चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया
इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत छात्राए द्वारा सरस्वती बंदना एवं स्वागत गीत के साथ कि गयी।विद्यालय के प्राचार्य डॉ डी0 के0 मिश्रा व प्रशासक शत्रुहन सिंह ने कहाँ की यह कैंप का उद्देश्य छात्राओं में समाजसेवा और समाज की जरूरतों के प्रति जागरुकता लाना है।
कार्यक्रमधिकारी नाजनीन बानो ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की महत्ता बताई और उन्होने कहा कि छात्राएं समाज के प्रति अपने दायित्व को समझें और उन्हें निभाएं।
इस मौके पर प्रवक्ता गौरव सिंह कार्यक्रम में बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ पर मुख्य फोक्स रहा।उन्होंने अपने संबोधन में स्वयंसेवकों को समाज व देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में अवगत करवाया।उन्होंने कैंप के दौरान चल रही गतिविधियों की प्रशंसा की व समाजसेवी नाजनीन बानो की प्रशंसा की।मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम नाटक,चुटकुले,दहेज प्रथा गीत प्रस्तुत किया गया जिसमे सभी छात्राओं ने भाग लिया।
इस मौके पर विद्यालय के शीतला प्रसाद पाण्डेय,अभय प्रताप सिंह,जितेंद्र मिश्रा,अतुल सिंह,प्रदीप सिंह,राहुल सिंह,प्रशांत सिंह,अलोक पाण्डेय,प्रतिमा चतुर्वेदी,सहयोगी कर्मचारी प्रदीप मिश्रा,शिवपूजन यादव व विद्यालय के छात्र-छात्राए रेखा,प्रिया सिंह,बीना द्विवेदी,ममता अनन्या जयसवाल,करिश्मा,नेहा पाण्डेय,रिजवान अली,दुर्गा जयसवाल,उमेश,दिपांकर, सूरज,रोहित शर्मा,आशीष सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं रही।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ