शिवेश शुक्ला
लखनऊ | सूबे की राजधानी के अम्रपाली बिहार रजनी खंड में पार्श्वगायक रवि त्रिपाठी के संयोजन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इसमें श्रद्धालु भक्ति में रमें रहे। इस मौके पर पूरा कथा परिसर भगवान श्री कृष्ण के जयकारों तथा नंद के आनन्द भयो, जय कन्हैयालाल की जय से गूंजायमान हो उठा।
कथा के दौरान कथा व्यास मनीषी वज्ररस मर्मज्ञाचार्य आचार्य अमर बिहारी जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा जब-जब अत्याचार और अन्याय बढ़ता है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है।
जब कंस ने सभी मर्यादाएं तोड़ दी तो प्रभु श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। यहां पर जैसे ही श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग कथा में आया तो श्रद्धालु हरे राधा-कृष्ण के उदघोष के साथ नृत्य करने लगे। इस मौके पर श्री कृष्ण की झांकी ने कृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग को भाव विभोर कर दिया।
कथा में मुख्य यजमान के रूप में श्री कृष्ण त्रिपाठी श्रीमती सुमित्रा त्रिपाठी जी हैं |चल रही कथा के तीसरे दिवस जहां पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी व रामपुर खास प्रतापगढ़ की विधायक आराधना मिश्रा मोना सहित भारी संख्या में श्रद्धालु ने सहभागिता निभाते हुए कथा का आनंद उठाया वहीं कथा के चौथे दिन आसपास के क्षेत्रों समेत भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ