Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या में कैंडिल मार्च निकालकर, पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए








वासुदेव यादव
अयोध्या। नगर में शनिवार की शाम मुस्लिम समाज के युवकों व जिला काँग्रेस पार्टी के महासचिव मो0 आफाक उर्फ भोलू भाई के नेतृत्व में आतंकी  घटना को लेकर कैंडिल मार्च निकाला।





यह मार्च टेढ़ी बाजार से लेकर श्रीराम अस्पताल तक युवकों ने निकाला। यहां पर पुलवामा के आतंकी हमले में मारे गए सभी जवानो को नमन करते हुए उन्हें सच्ची श्रधांजलि दी गई। इसके अलावा पाक विरोधी युवकों ने जमकर नारे लगाए। केंद्र सरकार से की गई सख्त कार्यवाही की मांग व सभी मृतक जवानो के परिजनों को एक- एक करोड़ रुपये आर्थिक छतिपूर्ति  दिए जाने की तत्काल मांग की गई।





 इस दौरान मो0 आफाक ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुःखद व निन्दनीय हैं। अतः आतंकियों पर सख्त कार्यवाही सरकार करे, ताकि पुनः ऐसी घटना न हो सके।  जबकि मो0 हाजी साजिद ने कहा कि अब आतंकियों को बख्शा न जावे। आतंकी की कोई जाति धर्म नही होती है। उनको मिटा दिया जावे। 
 इस मौके पर मोहम्मद शाहिद दिलशाद अहमद राजेंद्र मो. गुलशन ताहिर मोहम्मद फैज मोहम्मद इश्तियाक मुस्तकीम मुन्नी देवी सहित सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के युवक व कांग्रेस पार्टी के युवा नेता गण शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे