रमेश कुमार मिश्र/प्रीतीसिंह
गोण्डा।तरबगंज तहसील मुख्यालय के बगल बना सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है।अस्पताल के अन्दर बाहर खाने पीने की थैलिया डिब्बे बेंदाज पड़े दिखाई दे रहे है।चारो तरफ गन्दगी ही गन्दगी दिखाई देरही है।लगता है जैसे अस्पताल की सफाई ही नही की जारही है।जब अस्पताल ही स्वच्छता मिशन को पलीता लगाने में जुटा हुआ है।तो और विभाग वैसे ही स्वच्छ भारत मिशन की हवा निकाल रहे है।
बताते चले की तरबगंज तहसील मुख्यालय से चन्द कदम की दूरी पर बनी सीएचसी में कूड़े व गन्दगी का अंबार लगा हुआ है।चारो तरफ अस्पताल में खाने पीने के डिब्बे व थैलिया बेतरीब पड़े हुए है।मरीजो को बैठने के लिए लगाई गयी बेंच के अगल बगल भी पालीथीन की थैली व डिब्बे दिखाई देरहे है।या यो कहे की पूरे अस्पताल परिसर में सफाई के नाम पर खानापूर्ती की जारही है।ये कूड़ा कोई और नही अस्पताल के कर्मचारी,व जिम्मेदार लोग ही फैला रहे है।जो खुले आम स्वच्छ भारत मिशन की हवा निकालने में जुटे हुए है।कोई जिम्मेदारी भी लेने को तैयार नही है।अब यहाँ एक प्रश्न उभर कर सामने आरहा है की जब सरकारी कारिन्दे ही सरकार की बनाई योजना स्वच्छ भारत मिशन की हवा निकालने में जुटे हुए है तो कैसे रप्तार पकड़ पायेगी स्वच्छता मिशन।
मीटिंग में आई आशाबहुओ ने कहा की यहाँ हमेशा यैसे ही गन्दगी लगी रहती है कोई कुछ करना ही नही चाहता।बाजार की चीजो को लाकर खा लेते है और पालीथीन व डिब्बो को इधर उधर फेक देते है।मीटिंग में आई पुष्पादेवी,अर्चना,जाहिदा वेगम,भानुमती शुक्ला आदि आशाबहु रही।
क्या कहते है जिम्मेदार।
सीएचसी अधिक्षक एसके यादव ने फोन रीसिव करना भी मुनासिब नही समझा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ