Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में नगर पालिका उ • प्र • में ३८ वें स्थान पर









सुनील उपाध्याय 
बस्ती। स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में बस्ती नगर पालिका ने उ0 प्र0 में 38वाॅ स्थान प्राप्त किया जबकि देश में 55 पायदान की छलांग लगाकर 312वाॅ स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जलकल कैम्प कार्यालय पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्कर मिश्र के द्वारा समस्त सभासद बंधुओं एवं सफाई कर्मचारियों का मूह मीठा कराकर खुषी का इजहार किया गया।





इस अवसर पर लोगो को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्कर मिश्र ने कहा कि 4 जनवरी से 31 जनवरी तक शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 का अभियान चलाया गया था। इस अभियान में शहर को शौच मुक्त एवं कूड़ा मुक्त बनाने को लेकर हर काम कराया गया था लगातार दिन रात सफाई कर्मियों द्वारा अभियान चलाया गया इस द्वौरान नगर विकास मंत्रालय भारत सरकार की टीमों ने शहर की स्वच्छता को परखा केन्द्र सरकार के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 का परिणाम जारी किया गया तो बस्ती नगर पालिका ने देष में अपनी स्वच्छता की स्थिति में सुधार करते हुए 312वाॅ स्थान प्राप्त किया। 





इस उपलब्धि का श्रेय बस्ती की जनता एवं नगर पालिका के कर्मचारियों को जाता है जिन्होंने स्वच्छ भारत मिषन के अन्तर्गत अपनी मुख्य भूमिका निभाई । हमे आषा एवं विष्वास है कि बस्ती के समस्त जनता एवं नगर पालिका के कर्मचारियों के सहयोग से आने वाले समय में बस्ती नगर पालिका और भी उच्च स्थान प्राप्त करेगा।




इस अवसर पर प्रमुख रूप से सभासदगण जगदीप श्रीवास्तव, अरविन्द सोनकर, आषीष शुक्ला, सतीष चन्द्र, अब्दुल अजीज, सुभाष श्रीवास्तव, परमेष्वर शुक्ला ‘‘पप्पू’’, कन्हैया चैधरी, कमरूल हुदा, संतोष शुक्ला, सतीष सोनकर, पप्पू भईया, सफाई इं0 सोम कुमार, संजय उपाध्याय, सफाई नायक फिरोज, वषाीम, विनोद, अरून कार्यकर्तागण महेन्द्र शंकर, लवकुष चैबे, अजय तिवारी, अरून तिवारी, विनोद त्रिपाठी, रणजीत सिंह, रोहित भट्ठ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे