Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:धूमधाम से मनाया गया हेल्थ क्लब का स्थापना दिवस








अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय के स्वाभिमान पुरम स्थित राष्ट्रहित फिटनेस हेल्थ क्लब  का स्थापना दिवस  धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बलरामपुर सदर विधायक पलटूराम  एवं तुलसीपुर  विधायक  कैलाश नाथ शुक्ला ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित करके एवं केक काट कर किया । कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विजेताओं को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।






 बताते चलें कि  राष्ट्रहित  हेल्थ क्लब  पिछले 2 वर्षों से  लोगों को  स्वास्थ्य के प्रति  सचेत कर रहा है  और जहां का  लोग  अपनी बॉडी को  सुदृढ़ बनाने का  कार्य कर रहे हैं । इस जिम क्लब की स्थापना दिवस के अवसर पर वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सदर विधायक  ने कहा कि बलरामपुर जनपद के लिए इस तरीके का जिम जिसमें महिला और पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग बैच संचालित हो रहे हैं और उनके सेवा का अवसर मिल रहा है । 





यह वास्तव में एक अनूठा है एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है । राष्ट्रहित फिटनेस हेल्थ क्लब निश्चय ही अपने उद्देश्यों को पूरा करने में सफल होगा। वहीं विशिष्ट अतिथि विधायक तुलसीपुर ने राष्ट्रहित फिटनेस हेल्थ क्लब जिम की बहुत सराहना की और कहा कि वास्तव में राष्ट्रहित फिटनेस हेल्थ क्लब ने लोगों को प्राकृतिक वातावरण में उनके शरीर के स्वस्थ करने की दिशा में अपने प्रयासों में सफलता प्राप्त की है और मेरी शुभकामना है ।




 मंच पर जिम के कार्यक्रम संयोजक अभिषेक प्रताप राष्ट्रहित एवं निदेशक कविता त्रिपाठी उपस्थित रही । इस अवसर पर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें वेटलिफ्टिंग एवं स्ट्रैंथ पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नगर के कई युवाओं ने प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार  गौरव दूबे, द्वितीय पुरस्कार  विजय प्रताप सिंह एवं तृतीय पुरस्कार  आरिफ तथा वेट लिफ्टिंग में निशांत चौहान विजेता रहे उन्होंने वेटलिफ्टिंग मे 200 किलो से बेंचप्रेस मारा और बलरामपुर जनपद का इतिहास रचा। 




विधायक ने सभी लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा इकौना के इलाहाबाद बैंक मैनेजर कुंदन सिंह  द्वारा निशांत चौहान को दस हजार रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता  कर रहे अरुण त्रिपाठी ने  कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों एवं गणमान्य लोगों का  आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन क्लब के संरक्षक डीएन  सिंह द्वारा किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे