Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:करोङों रुपयों के घोटाले के आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस एवं लखनऊ एसटीएफ ने दबोचा








डॉ ओपी भारती 

वजीरगंज (गोण्डा):- क्षेत्र के महादेवा से महाराष्ट्र पुलिस,लखनऊ एसटीएफ व स्थानीय पुलिस ने पुणे के कॉस्मोस बैंक में गत वर्ष हुए करोङों रुपयों के घोटाले के आरोपी को गुरुवार को देर शाम गिरफ्तार कर लिया है।जिसे लेकर महाराष्ट्र पुलिस पुणे रवाना हो गयी।




उप निरीक्षक अंकुर वर्मा ने बताया कि 14 अगस्त 2018 को पुणे के थाना चतुरसिंही में 94 करोड़ 42 लाख रुपयों के सायबर क्राइम की अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी।रिपोर्ट कॉस्मोस बैंक के प्रबंध निदेशक सुहास सुभाष गोखले निवासी 203,पिनाक पारिजात, कार्वे नगर,पुणे ने भारतीय दंड संहिता व आई टी एक्ट की धाराओं में दर्ज कराई थी।जांच के दौरान मिले सूत्रों के आधार पर 12 गिरफ्तारियां पूर्व में की जा चुकीं है।




मामले में 13वें व्यक्ति के रूप में नदीम निवासी महादेवा को गिरफ्तार करने के लिए पुणे के थाना सायबर सेल के उप निरीक्षक नितिन खम्भर,आरक्षी गण योगेश थावर व सोमनाथ भोंडे तथा लखनऊ एसटीएफ के उप निरीक्षक पवन कुमार सिंह,आरक्षीगण आलोक कुमार पांडेय,राघवेंद्र तिवारी,अवनीश वाजपेयी की टीम स्थानीय थाने पर आई।जहां से उप निरीक्षक अंकुर वर्मा व आरक्षी संदीप कुमार को साथ लेकर टीम ने आरोपी के घर गुरुवार की देर शाम को छापा मारा।पुलिस टीम को देख कर आरोपी भागा।जिसे दौड़ा कर पकड़ा गया।




उप निरीक्षक अंकुर वर्मा ने बताया कि आरोपी के पास से इंडियन ओवरसीज बैंक,एचडीएफसी बैंक,आई टी डिपार्टमेंट व कोऑपरेटिव बैंक के एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे