Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:करनैलगंज में पैरा मिलीट्री फोर्स के हवाले होली और लोकसभा चुनाव







ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। लोकसभा के सामान्य निर्वाचन व होली त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए करनैलगंज में पैरा मिलिट्री फोर्स की एक कंपनी बुलाई गयी है। इसे शुक्रवार को करनैलगंज नगर के कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में रखा गया है। 
   




 पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि शुक्रवार को एक कंपनी एसएसबी मंगाई गई, जिसे निर्वाचन कार्य में शांति व्यवस्था कायम करने के साथ-साथ होली त्यौहार को शांतिपूर्ण हटाने के लिए लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में इसी पैरामिलिट्री फोर्स को लेकर मतदान स्थलों का निरीक्षण, चेकिंग एवं होली त्यौहार व चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। किसी भी दशा में होली या मतदान पर्व पर अशांति नहीं होने दी जाएगी।





 शुक्रवार को पैरा मिलिट्री फोर्स आने के बाद उसे करनैलगंज नगर के कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में रखा गया है। वहां पहुंचकर कोतवाल राजेश कुमार सिंह व चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार सिंघम के साथ पैरामिलिट्री की सारी व्यवस्थाएं कराई गई है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे