जिगर इंटर कॉलेज में नि:शुल्क कोचिंग सेंटर का हुआ उदघाटन
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। शुक्रवार को शहर स्थित जिगर मेेेमोरियल इंटर कॉलेज में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के कक्षा 11 के प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग सेंटर का उदघाटन मुख्य अतिथि डॉ. उबैद महमूद द्वारा किया गया।
इस मौके पर उन्होंने गोंडा में कोचिंग प्रारंभ करने के लिए तालीमी बेदारी संस्था की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से जनपद के प्रतिभाशाली छात्र, छात्राओं को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्य के क्षेत्र में तालीमी बेेेदारी की पहल काबिलेे ताारीफ है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सादिर खान, डॉ. महमूद आलम, मुश्फिक अहमद व कॉलेज के प्रिंसिपल शमशुलजुहा ने भी अपने विचार रखते हुए सेंटर के हर मुमकिन सहयोग का भरोसा दिया।
सेंटर प्रभारी अनवार अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 मार्च से सायं साढ़े तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक प्रतिदिन कक्षाएं चलेंगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्र, छात्राएं निःशुल्क इसका लाभ उठा सकते हैं।
उदघाटन कार्यक्रम में तालीमी बेदारी के मारूफ हुसैन, अफ़ज़ाल अहमद, शोएब अख्तर, अविनाश सिंह, ज़ीशान, फरहान के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता सगीर उस्मानी, सादिक़ ज़फर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जमशेद सिद्दीकी ने किया।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ