ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। महीना भर पूर्व जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए सात द्विवसीय विष्णु महायज्ञ व भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ विधि विधान से हुआ।
जिले के खरगूपुर- इटियाथोक मार्ग पर स्थित राम मिलन दास सगरा तालाब मन्दिर परिसर में पुलवामा में शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए सात द्विवसीय विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। विष्णु महायज्ञ सुभारम्भ से पहले शुक्रवार को महिलाओं व बालिकाओं ने कलश यात्रा निकाली।
विष्णु महायज्ञ समिति संचालक डॉक्टर कृष्ण चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए इस महायज्ञ का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि वीर जवान हमारे देश की शान होते हैं। जब वह रात भर जागकर देश की रक्षा करते हैं, तब हम सुरक्षित रहते हैं।
उन्होंने ने बताया कि विष्णु महायज्ञ व कथा 15 मार्च से शुरू होकर 21 मार्च तक चलेगी। विष्णु महायज्ञ व भागवत महापुराण कार्यक्रम शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए किया गया है, जिसमें ईश्वर से प्रार्थना की जायेगी कि उनकी आत्मा को शांति मिले। सात दिवसीय कार्यक्रम में कथा व्यास वृंदावन के अंकित शास्त्री महाराज कथा का रसपान कराएंगे। इस मौके पर नवनीत तिवारी, सूरज, देवराज, मनीष प्रताप सोनी, अतुल तिवारी आदि शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ