Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:मोतीगंज क्षेत्र में ताबड़तोड़ चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत








अजीजुद्दीन
झिलाही बाजार, गोण्डा। मोतीगंज थाना क्षेत्र में चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। क्षेत्र में इस समय चोरियों की भरमार है। ताबड़तोड़ चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत व्याप्त है।
      




मोतीगंज थाना क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि तिलहरवा ग्राम सभा खजूरी के प्राथमिक विद्यालय जो शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के अंतर्गत आता है चोर विद्यालय का दरवाजा तोड़कर बर्तन समेत अनेक सामान उठा ले जाने में सफल रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि विद्यालय का दरवाजा तोड़कर चोर रसोईया का सारा सामान सहित अन्य सामान उठा ले गए।




 प्रधानाचार्य ने उक्त चोरी के संबंध में थाना मोतीगंज में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं। सूत्र बताते हैं कि 15 दिनों में मोतीगंज थाना क्षेत्र के अनेकों गांवों में आधा दर्जन से अधिक चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ रखे सो रही है। अगर पुलिस चोरों के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दे तो चोरों के हौंसले पस्त हो जाएंगे। लोगों का कहना है कि इस समय चोरों के हौंसले बुलंद हैं।
     




विद्यानगर, सोठिया, गौरवा कानूनगो के दूल्हापुर सहित कई गांवों में चोरियां हो चुकी हैं। अभी 11/ 12 मार्च को मोतीगंज बाजार स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के सामने से एक मोबाइल की दुकान से चोरों द्वारा शटर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ किया गया। मजे की बात तो यह है कि जिस मोबाइल की दुकान में चोरी हुई है, उस दुकान से करीब 50 मीटर दूरी पर स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक है। जिस दिन दुकान में चोरी हुई, उस दिन बैंक पर रात्रि में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी की ड्यूटी भी लगी हुई थी। बावजूद इसके चोरी होना पुलिस के लिए एक चुनौती है। ताबड़तोड़ हो रही चोरियों से लोग दहशत में हैं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे