Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:महिला को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार








अजीज हसन सिद्दीकी
खरगूपुर, गोंडा। महिला को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 






     खरगूपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासिनी एक महिला को बीते जनवरी माह में भगा ले जाया गया था। इस संबंध में महिला के पति की तहरीर पर सीतापुर जिले के थाना मिश्रिख अंतर्गत ग्राम बढ़ई पुरवा निवासी मुनीजर उर्फ शैलेंद्र के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि शनिवार को उक्त आरोपी को खरगूपुर कस्बा स्थित बस स्टॉप से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि आरोपी को जेल रवाना कर दिया गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे