ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। ब्लाक संसाधन केंद्र मनकापुर में पांच दिवसीय लर्निंग आउटकम का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
एबीआरसी देव प्रकाश पाण्डेय द्वारा बताया गया कि बच्चों के समग्र मूल्यांकन और शिक्षकों को दिशा प्रदान करने के लिए प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के बच्चों के अधिगम के लिए यह ट्रेनिंग दिया गया है। एबीआरसी जय प्रकाश शुक्ल ने बताया कि शिक्षण सम्बन्धी परिणाम अभिलेख का विकास किया गया है।
प्रशिक्षण के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विषय के हिंदी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विषय, संस्कृत विषय के शिक्षण सम्बन्धी परिणाम एससीईआरटी द्वारा निर्धारित किया गया है।
प्रशिक्षक आनंद मिश्र, अरविन्द, प्रेम चन्द तिवारी द्वारा विभिन्न शिक्षण सम्बन्धी परिणाम के साथ साथ उनके शिक्षण प्रक्रिया और विधियां बताई गईं। प्रशिक्षक रूपेश पाण्डेय ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बताया कि किस प्रकार शिक्षक अपनी सोच अनुभव के आधार पर नवाचार और आईसीटी का प्रयोग कर सकते हैं।
पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधि, रोचक शिक्षण विधि के माध्यम से बताई गई ।
वीडियो
वरिष्ठ शिक्षक राकेश त्रिपाठी ने बताया की हमें अपने स्कूल और अपने बच्चों को नियमित रूप से शिक्षण कार्य से जोड़े रखना है, जिससे एक योग्य नागरिक हम अपने समाज को दे सकें।प्रशिक्षण में महेंद्र पाण्डेय, राजेंद्र पाण्डेय, अमरेंद्र प्रताप, धूपेन्द्र मिश्र, रेखा मिश्र, खुशुबू दीक्षित, आरती, प्रीती प्रजापति, सोनी, बलजीत सिंह, चंद्र शेखर, कृष्णा शुक्ला, चंद्रवती मिश्रा, राजश्री, अनीता श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, कमलेश सिंह आदि उपस्थित रहे।




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ