शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा कर दी गई है सात चरणों में चुनाव कराए जाएंगे |लोकसभा चुनाव की तैयारी पूर्ण कर ली गई है | चुनाव निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव कराने हेतु प्रशासन संकल्पबद्ध है |
उक्त बातें रविवार देर शाम जिला अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा | उन्होंने बताया कि जनपद प्रतापगढ़ में लोकसभा क्षेत्र 39 में विधानसभा क्षेत्र 244 रामपुर खास ,247 विश्वनाथ गंज , 248 प्रतापगढ़ ,249 पट्टी, 250 रानीगंज शामिल है | लोकसभा क्षेत्र में कौशांबी में जनपद की 2 विधानसभा 245 बाबागंज अ ज ,246 कुंडा शामिल है |
डीएम ने बताया कि जनपद में कुल 2348611 मतदाता हैं जिनमें 1259027 पुरूष तथा 1089320 महिला समेत 264 अन्य सदस्य शामिल है |लिंगानुपात मतदाताओ के बीच 865 है | डीएम ने बताया कि जनपद में 31 जोन ,118 सेक्टर ,1665 मतदान केंद्र, 2616 मतदेय स्थल, 21 फ्लाइंग स्क्वाड टीम बनाई गई है | कुल स्टेटिक सर्विलांस टीम की संख्या 21 वीडियो सर्विलांस टीम की संख्या 8 होगी | कुल 7 सहायक प्रेक्षक 8 लेखा टीम के माध्यम से आय व्यय की जांच होगी | जिला अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में 61033 मतदाताओं के नाम बढ़े हैं जो कि 29801 मतदाताओं के नाम अपमार्जित किए गए हैं |
कुल 2616 बीएलओ तथा 255 सुपरवाइजर चुनाव में कार्य करेंगे | उन्होंने बताया कि मतदान के समय मतदाता पर्ची के साथ एक पहचान पत्र मतदाताओं को अपने साथ लेकर आना जरूरी होगा | इस मौके पर पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने कहा कि मतदान में व्यवधान डालने वाले बक्से नहीं जाएंगे ,दबंगों एवं पूर्व में हुए मतदान में मतदाताओं को धमकाने डराने वालों को चिन्हित किया जा रहा है जिसके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी |
अपर जिलाधिकारी शत्रुहन वैश्य ने बताया कि चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है राजनीतिक पार्टियों के होल्डिंग्स पोस्टर्स हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया है |सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों की जांच कराई जाएगी शास्त्रों के रख रखाव की भी जांच होगी |डीएम ने बताया कि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगा दी गई है | डीएम ने बताया कि सोशल मीडिया या व्हाट्सएप ग्रुपों पर आपत्तिजनक व चुनाव संबंधी दुष्प्रचार व भ्रांतियां फैलाने वालों ग्रुप के एडमिनओं के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी |

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ