गोण्डा: सोमवार को अज्ञात बदमाशो ने बाइक सवार लोगो ने युवक पर तेजाब से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगो द्वारा युवक को घायलावस्था में मनकापुर सीएचसी लाया गया जहाँ चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार कर युवक को गंभीर दशा में जिला मुख्यालय रवाना कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनकापुर थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव के मजरे झामपुरवा निवासी मोहम्मद फारुख उम्र35वर्ष पुत्र ननकऊ मनकापुर में एक टायर के दूकान पर काम करता है जहाँ से देर शाम घर जा रहा था कि अज्ञात पल्सर सवार लोगो ने फारूक पर तेजाब डाल कर दिया और फरार हो गए।
तेजाब से फारूक बुरी तरह झुलस गया। जिसे सीयचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला मुख्यालय रिफर कर दिया ।
सूचना पर पहुंची और जांच में जुटी है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ