Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संदिग्ध परिस्थितियों मे विवाहिता की मौत








अखिलेश्वर तिवारी/ राजेश दूबे 

रेहराबाजार बलरामपुर ।।  कोतवाली उतरौला क्षेत्र के ग्राम पंचायत इटई राम पुर के मजरा चेतिहवा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतका के पिता झिन्नन पुत्र भदईं ने कोतवाली में तहरीर देकर ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाया है । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है ।



              





मृतका के पिता झिन्नन पुत्र भदई निवासी ग्राम भड़रिया थाना भवानी गंज जिला सिद्धार्थ नगर द्वारा कोतवाली उतरौला में दिये गए तहरीर में कहा गया है कि मेरी बेटी शान्तिदेवी का विवाह 25 वर्ष पहले ग्राम सभा इटई रामपुर टोला चेतिहवा में ओमप्रकाश पुत्र माता प्रसाद के साथ हुआ था। विवाह के बाद पांच बच्चे हुए और सभी बच्चे जीवित हैं। 









आज सुबह हमे फोन द्वारा सूचना दिया गया कि तुम्हारी बेटी का देहांत हो गया है।सूचना पाकर हम वहां पहुंचे और अपने बेटी का चेहरा देखा तो गले मे रस्सी का निशान और शरीर पर कई जगह चोट के निशान दिखाई दिये। इस प्रकार से मेरी बेटी को ओमप्रकाश पुत्र माता प्रसाद, सुधादेवी पत्नी माता प्रसाद, माता प्रसाद पुत्र सुन्दर व सांवल प्रसाद पुत्र सुन्दर ने मिलकर मेरी बेटी की हत्या कर दी है । 







प्रभारी निरीक्षक अवधेश राय ने बताया कि मृतका के पिता के तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दिया गया है । पीएम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्यवाही की जायेगी ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे