Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हथियागढ़ में हज़रत रौज़ा शाह बाबा का एक दिवसीय उर्स मुकद्दस कल











कुरआन पाक की तिलावत से होगा प्रोग्राम का आगाज
शरफुद्दीन खान हशमती
सादुल्लाहनगर, बलरामपुर। गोण्डा के मसकनवा - गौरा चौकी रोड पर स्थित हथियागढ़ बाजार में नवजवानाने अहले सुन्नत व दरगाह शरीफ कमेटी के परचम तले 25 मार्च दिन सोमवार को बाद नमाजे ईशा आयोजित होने वाले एक रोजा जश्ने ईदे मिलादुन्नबी सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम व सिलसिले 31वां सालाना उर्स मुकद्दस हजरत यूसुफ लोधी शाह रहमतुल्लाह अलैह उर्फ रौजा शाह बाबा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 






प्रोग्राम के कन्वीनर मास्टर शमसुल्लाह ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में प्रोग्राम की सरपरस्ती पीरे तरीकत शहजाद-ए- मज़हरे आला हजरत अल्लामा मुफ्ती मोहम्मद नासिर रजा खान हशमती अस्तानाए आलिया हशमतिया हशमत नगर पीलीभीत शरीफ़ करेंगे। 
    



अध्यक्षता मौलाना इरशाद अहमद खान हशमती खतिबो इमाम हशमती जामा मस्जिद पठान टोला, क़यादत कारी मोहम्मद रेहान रज़ा बैग हशमती बढ़िया, हिमायत मौलाना आरिफ रजा हशमती इमाम हशमती मस्जिद हथियागढ़ करेंगे। उन्होंने बताया कि मेहमान मुक़र्रर के तौर पर मौलाना मोहम्मद शहादत हुसैन इलाहाबादी, मौलाना मुफ्ती मोहम्मद जमील खान मुशाहिदी प्रिंसिपल दारुल उलूम जियाउल इस्लाम बड़ी मस्जिद व शहरे मुफ़्ती उतरौला, अल्लामा अलहाज सैय्यद मोहम्मद अजीम कादरी लखनऊ को दावत दी गई है। उनके अलावा मौलाना जुबेर अहमद हशमती सादुल्लाह नगर, हाफिज मोहम्मद बख्शीश नूरी भरपुरवा, कारी सैफुल्लाह हशमती गोंडवी आदि जलसे को संबोधित करेंगे।






 वहीं कारी मेंहदी हसन हशमती अल जामे अतुल हशमतीया मुशाहिद नगर, मोहतरम मौलाना उमर रजा पीलीभीत शरीफ, मौलाना रमजान अली हशमती, हाफिज सनव्वर हशमती जैसे तमाम शायर नातों मनकबत का नज़राना पेश करेंगे। प्रोग्राम का संचालन मौलाना हाशिम रजा हशमती इलाहाबादी करेंगे। प्रोग्राम में दूर दराज से आने वाले मेहमानों के लिए लंगर का इंतज़ाम किया गया है जिसकी ज़िम्मेदारी नवजवान कमेटी को दी गई है। प्रोग्राम का शुभारंभ तिलावते क़ुराने पाक से अलहाज क़ारी शरफुद्दीन खान हशमती करेंगे। मास्टर क़मर जावेद व रईस अहमद, सलमान बागबान ने लोगों से बड़ी तादात में शिरकत की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे