अखिलेश्वर तिवारी/राजेश दुबे
मौत की खबर आते ही परिवार में मचा कोहराम
रेहरा बाजार बलरामपुर ।। स्कूल से पढकर घर लौट रहे छात्र को तेज रफतार मोटरसाइकिल सवार ने ठोकर मार दी थी जिसकारण इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गयी। घर का चिराग बुझाने से पूरे घर में कोहराम सा मचा हुआ है, वहीं मासूम की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही सन्नाटा फैल गया है । रेहरा बाजार पुलिस ने लाश को कब्जे मे लेकर पी एम के लिये भेज दिया है।
मृतक मासूम छात्र के बडे पिता अरूण कुमार सिंह निवासी सोनापार थाना रेहरा बाजार ने बताया कि मेरा 12 बर्षीय भतीजा (प्रीत सिंह) बुधवार को एम ग्लोरियश एकेडमी सोनापार पढने गया था । पढकर वापस आते समय थाना ललिया क्षेत्र के गांव शुकुल पुरवा त्रिमुहानी के पास उतरौला मनकापुर रोड पर रेहराबाजार के तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार मेरे भतीजे को सामने से ठोकर मार दी थी जिससे उसे गम्भीर चोटे आयी थी।
घायल छात्र प्रीत सिंह को इलाज के लिए गोंडा के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था । बीती देर रात गोंडा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी है। प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार राम समुझ प्रभाकर ने बताया कि मृतक की मां रागिनी सिंह की तहरीर पर अजीत सोनी पुत्र ओमप्रकाश सोनी निवासी ग्राम जोगिया हूसैनाबाद ग्रंट पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है तथा विवेचना की कार्यवाही की जा रही है। छात्र की लाश को कब्जे मे लेकर पी एम के लिए भेजा दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ