शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | गत दिवस एक संस्था द्वारा दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए बेल्हा की बेटी को "प्राइड ऑफ ओमेन अवार्ड" से नवाजा गया है | बेल्हा की बेटी का दिल्ली में सम्मान होने पर परिजन व समर्थको में खुशी की लहर है |
बता दें कि जिले के पट्टी तहसील क्षेत्र के कोहरॉव कुकुवार गांव निवासी जगदीश प्रसाद की बेटी सपना मिश्रा जो साहित्य के क्षेत्र में जिले में ही नहीं अपितु प्रदेश के कई जिलों में आयोजित कवि सम्मेलन में अपनी रचनाओं के माध्यम से जहॉ काफी शोहरत हासिल कर रही है वही समाज सेवा के क्षेत्र में भी कई उपलब्धियां हासिल की |
वर्तमान में कोथरा कला लंभुआ ,सुलतानपुर में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत है | गत दिवस दा फैंटास्टिक फीमेल सीजन 2 एवार्ड शेरेमनी में प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था के आमंत्रण पर दिल्ली पहुंची जहां पर उर्दू घर ऑडिटोरियम मैं आयोजित कार्यक्रम के दौरान संस्था के संस्थापक पवन जैन द्वारा श्रीमती सपना मिश्रा को सामाजिक व साहित्यिक क्षेत्रों में विभिन्न उपलब्धियों के लिए *प्राईड ऑफ ओमेन अवार्ड* से सम्मानित किया गया |
उक्त कार्यक्रम भारत वर्ष के कई प्रांतों से आई नारी शक्तियां मौजूद रही | उत्तर प्रदेश से इकलौती बेल्हा की बेटी के सम्मान होने से परिजनों और समर्थकों चिंतकों में खुशी की लहर व्याप्त है | दिल्ली से आने के बाद जानकारी मिलने पर बधाई व शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा | दिन प्रतिदिन मिल रही उपलब्धियों के लिए श्रीमती सपना मिश्रा अपने परिजन व पति विमल मिश्रा को श्रेय देती है |

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ