Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तुलसीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,6 माह से हत्यारोपी भोला की पुलिस कर रही थी तलाश








अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के थाना तुलसीपुर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब एक व्यक्ति की हत्या के मामले में नामजद 6 माह से फरार चल रहा हत्या अभियुक्त भोला पत्थरकट्ट को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की ।





 भोला पत्थरकट पिछले 6 माह से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए  पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹15 हजार  इनाम की घोषणा की गई थी । तुलसीपुर पुलिस को बेली कला गांव में 14 नवंबर 2018 को राम भवन यादव की हत्या मामले में नामजद अभियुक्त के रूप में तलाश थी जिसे आज गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिल गई ।

                   



अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा ने  पुलिस ऑफिस में आयोजित  प्रेस वार्ता  के दौरान बताया कि गिरफ्तार किया गया हत्या अभियुक्त भोला पत्थरकट 14 नवंबर 18 को थाना तुलसीपुर क्षेत्र के गांव बेली कला में राम भवन यादव पुत्र रामकिशन यादव की हत्या मामले में नामजद था । इस मामले में नामजद तीन व्यक्तियों में से दो की गिरफ्तारी पुलिस ने पहले ही कर ली थी जबकि तीसरा भोला पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था ।




 भोला की फरारी को देखते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए ₹15 हजार इनाम की घोषणा की गई थी । भोला को तुलसीपुर पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । उन्होंने यह भी बताया कि मृतक राम भवन यादव ने अपना उधार दिया हुआ बीस हजार रुपया वापस मांगा था जिसके लिए भोला पत्थरकट ने अपने दो सहयोगियों ठुनई तथा संतोषी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी । 






पुलिस ने ठुनई तथा संतोषी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि भोला की गिरफ्तारी आज की गई । गिरफ्तार हत्यारोपी भोला पत्थरकट  को पुलिस ने जेल भेज दिया है । गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना तुलसीपुर के प्रभारी निरीक्षक वकील पांडे, उप निरीक्षक सुरेश वर्मा, रमेश यादव व वीर बहादुर यादव तथा महिला कांस्टेबल नीलम देवी शामिल थे ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे