Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जमकर वायरल हो रहा है आरटीओ विभाग का यह वीडियो...आप भी देखिये








सुनील उपाध्याय 

बस्ती यूपी ।बस्ती आरटीओ विभाग का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा, जिसमें बाबू लाइसेंस बनाने के नाम पर रूपए की डिमांड कर रहा है, पैसों के लेन देन का किसी ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया, जिसके बाद से आरटीओ विभाग में हड़कम्प मच गया है, 





आप को बता दें आरटीओ विभाग का सहायक लिपिक जितेन्द्र यादव के पास  एक युवक लाइसेस बनवाने के लिए जाता है और उस दौरान उस ने पैसा देने और बातचीत का वीडियो बना कर वायरल कर दिया, आरटीओ विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का यह कोई नया मामला नही है, बिना दलाल और बिना पैसे के आप कोई भी काम नहीं करवा सकते हैं, जो भी सेवा आप को लेनी हो उस का खुला दाम है, 

वीडियो 



इस के अलावा युवक का कहना है की आरटीओ कार्यालय पर बाहरी लोगों का कब्जा है जो सरकारी कर्मचारी की तरह आफिस में दलाली का काम करते हैं, इन्ही दलालों के माध्यम से पैसों का लेन देन किया जाता है, वहीं वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी बाबू के खिलाफ जांच टीम गठित करते हुए उस को हटा कर निर्वाचन में ड्युटी लगा दी गई है, अभी तक आरोपी बाबू के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे