बलरामपुर ।। आगे आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जिले के सभी 13 थानों को सतर्क कर दिया है उन्होंने भारत नेपाल सीमावर्ती जिले के पांच थानाध्यक्षों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है
नेपाल के रास्ते नेपाली शराब व अवैध करेंसी की आवक को रोकने के लिए लगातार सर्च अभियान चलाई जा रही जिसका नतीजा भी सामने दिखने लगा है पिछले 24 घंटों में बड़ी मात्रा में नेपाली शराब तथा अवैध देसी शराब विभिन्न थाना की टीमों द्वारा बरामद किया गया है

पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्र के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के कस्बा हरिहरगंज, कचहरी, नहरबालागंज तथा चौकी जुआ थान में सशस्त्र सीमा बल के जवानों तथा जनपदीय पुलिस के संयुक्त टीम द्वारा पैदल गश्त किया गया ।
इस दौरान सुरक्षा बलों द्वारा लोकसभा चुनाव में बिना डरे तथा निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की गायी ।
लोगों को सुरक्षा का एहसास कराते हुए चुनाव के समय आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गई ।
लोगों को सुरक्षा का एहसास कराते हुए चुनाव के समय आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गई ।
छोटे बड़े व्यवसायियों, सर्राफा के दुकानदारों तथा ठेली व रेडी लगाने वाले व्यापारियों से मिलकर भी उनके सुरक्षा का एहसास कराया गया । इस दौरान सुरक्षा बलों द्वारा बिना नंबर प्लेट संदिग्ध वाहनों की चेकिंग मोटरसाइकिल पर तीन सवारी लेकर चलने वालों की चेकिंग भी किया गया । यह भी बताया गया कि इस प्रकार की पैदल गस्त समय समय पर जनपद भर मे चलती रहेगी ।
जनपद मे अवैध शराब के बनाने एवं बिक्री के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये गये अभियान के क्रम कार्यवाही करते हुये थाना म0तराई द्वारा नेपाली शराब 200 एमएल की 250 शीशी तथा को0उतरौला द्वारा 60 शीशी अवैध देशी शराब के साथ 02 तस्करो को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम मे अभियोंग पंजीकृत किया गया ।
वहीं थाना को0जरवा पुलिस द्वारा 40 लीटर अवैध देशी शराब के साथ 04 तस्करो को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम मे अभियोंग पंजीकृत किया गया । सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ